#सीतापुर। ( रिपोर्ट : डॉ. अजय मित्रा )
खैराबाद नगर पालिका में बजट को लेकर आयोजित बोर्ड बैठक के दौरान हंगामा हो गया। बैठक में अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता के बैठने को लेकर सभासदों ने विरोध जताया और इसको लेकर बहस भी हुई। बैठक में सांसद राकेश राठौर भी मौजूद रहे। कार्रवाई रजिस्टर में कुछ पेज खाली देखे जाने पर सांसद ने नाराजगी जताई
अध्यक्ष प्रतिनिधि के बैठक में शामिल होने को लेकर करीब 15 सभासदों ने विरोध किया। बोर्ड बैठक में हंगामे के चलते कुछ समय के लिए माहौल गरम रहा। मामला खैराबाद नगर पालिका का है।












