लखीमपुर खीरी :- (रिपोर्ट : धर्मवीर सवाददाता )
फरधान, खीरी। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना फरधान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते पकड़े गए सभी छह व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान की कार्रवाई की गई और उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का विवरण—
1. छोटे पुत्र बादशाह, निवासी बेलवा, थाना फरधान, उम्र करीब 38 वर्ष।
2. राज कुमार पुत्र श्री केशन, निवासी कैमहरा, थाना फरधान, उम्र करीब 30 वर्ष।
3. संजय पुत्र रामेश्वर, निवासी कैमहरा, थाना फरधान, उम्र करीब 30 वर्ष।
4. दिनेश पुत्र अमेरिका, निवासी कैमहरा, थाना फरधान, उम्र करीब 26 वर्ष।
5. अंकुश कुमार पुत्र मुनीष कुमार वर्मा, निवासी गुमचीनी, थाना फरधान, उम्र करीब 20 वर्ष।
6. रवी पुत्र सतीश, निवासी गुमचीनी, थाना फरधान, उम्र करीब 20 वर्ष।
पुलिस की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार गिरि, उपनिरीक्षक आकाश भाटी, कांस्टेबल विकास कुमार, सतेन्द्र कुमार, गुलशन कुमार एवं अंशुल कुमार शामिल रहे।












