हरदोई मेला महोत्सव के 12वें आयोजन का पोस्टर लॉन्च, दिसंबर में होंगी विविध प्रतियोगिताएं

इस खबर को सुनें

ब्रैकिंग न्यूज़ हरदोई :
.*मानव दर्पण न्यूज़  रिपोर्ट : डॉ. अजय कुमार मित्रा*
#हरदोई:
हरदोई मेला महोत्सव के 12वें आयोजन को लेकर वृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर पोस्टर लॉन्च किया गया। महोत्सव में कला, संस्कृति, खेल, मनोरंजन और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मुख्य आयोजक रविकिशोर गुप्ता ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य जिले के बच्चों, युवाओं, महिलाओं और अन्य प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।

महोत्सव की तिथि और विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा आगामी दिनों में की जाएगी। महोत्सव के तहत विभिन्न आयु वर्गों में गायन और नृत्य प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं। गायन में प्राइमरी वर्ग 3 से 7 वर्ष, जूनियर वर्ग 8 से 14 वर्ष, सीनियर वर्ग 15 वर्ष से अधिक तथा सुपर सीनियर वर्ग 35 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए होगा। नृत्य में भी इन्हीं आयु वर्गों के अनुसार प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा ग्रुप डांस, डुएट डांस, मिस्टर हरदोई, मिस हरदोई और किड्स रैम्प शो भी महोत्सव के प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे।

कला एवं रचनात्मक गतिविधियों के अंतर्गत फेस पेंटिंग, दीया सजावट, स्केचिंग, कार्ड मेकिंग, कुकिंग, ड्राइंग, राइटिंग, क्राफ्ट, रंगोली, कलश सज्जा और मेहंदी प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं। महिलाओं की प्रतिभा को मंच देने के लिए सुपर मॉम प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। वहीं साहित्यिक एवं बौद्धिक गतिविधियों के तहत भाषण, वाद-विवाद और कविता-पाठ प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। खेल प्रतिभाओं के लिए बैडमिंटन एकल एवं युगल प्रतियोगिता के साथ 100, 200 और 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा। 5 से 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए विशेष सुपरफास्ट गेम्स भी आकर्षण का हिस्सा होंगे। इनमें जलेबी रेस, थ्री-लेग रेस, लेमन रेस और फ्रॉग रेस शामिल हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को खेल एवं मनोरंजन के साथ सहभागिता का अवसर मिलेगा।

मुख्य आयोजक रवि किशोर गुप्ता ने बताया कि हरदोई मेला महोत्सव में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ कला, संस्कृति, खेल और रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पंजीकरण करा सकेंगे। प्रेस वार्ता में कुलदीप द्विवेदी, आयुषी रस्तोगी, अजीत शुक्ल, मनिका गुप्ता, सुनील त्रिवेदी, स्मृति मिश्रा, रज्जन सिंह, करुणाशंकर द्विवेदी, अतिशय पांडेय, शरद कश्यप, विपिन मिश्रा, नवल किशोन अमन नागर, खुशबू टंडन, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now