सब इंस्पेक्टर भर्ती अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 जून से होगी डीवी-पीएसटी .

इस खबर को सुनें

लखनऊ : – (रिपोर्ट : संपादक :डॉ. अजय कुमार मित्रा )
.
#लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में 4543 पदों पर सब इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की दस्तावेज सत्यापन (DV) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (PST) प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी।

भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रदेश के 75 जिलों में दस्तावेजों का सत्यापन कराया जाएगा। इससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को अपने ही जिले या नजदीकी केंद्रों पर प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा मिलेगी।

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। डीवी और पीएसटी में सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय से अपने दस्तावेज तैयार रखें।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now