बांकेगंज की ग्राम पंचायत संसारपुर के सचिव किये गए निलंबित

इस खबर को सुनें

लखीमपुर खीरी।      (रिपोर्ट : डॉ. अजय कुमार मित्रा )

सीडीओ अभिषेक कुमार ब्लॉक बांकेगंज पहुँचकर निरीक्षण किया इसी दौरान मई माह में हुए भुगतान की रिपोर्ट निकलवाई तो कई पंचायतें रडार पर आ गईं।

ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत संसारपुर पहुंचे, जहां निरीक्षण के दौरान अनियमितताओं की परतें खुलती चली गईं।

रिपोर्ट के मुताबिक मई माह में संसारपुर ग्राम पंचायत से 32.13 लाख रुपये का भुगतान किया गया। जांच में प्रकाश में आया कि आधे अधूरे कामों का आनन फानन में भुगतान किया गया। मौके पर जांच के दौरान 5.81 लाख रुपये की लागत से कराए गए मरम्मत कार्यों में गंभीर खामियां सामने आईं। देखे गये सभी कार्यों की गुणवत्ता बेहद निम्न स्तर की मिली और खर्च की गई धनराशि पर भी सवाल खड़े हो गए। सीडीओ ने मौके से निर्माण सामग्री के नमूने एकत्र कराकर लैब परीक्षण के लिए भेज दिए।

निरीक्षण में प्रथम दृष्टया भुगतान और कार्यों में गड़बड़ी पाए जाने पर ग्राम पंचायत सचिव राकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now