गोला में वर्षों पुरानी जलभराव समस्या के समाधान को पालिका ने शुरू कराया ऊँचीकरण कार्य

इस खबर को सुनें

लखीमपुर खीरी : (रिपोर्ट : डॉ. अजय कुमार मित्रा )

गोला गोकर्णनाथ, 6 जून। नगर के अलीगंज रोड स्थित वीर अब्दुल हमीद मार्केट में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में नगर पालिका परिषद ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के निर्देश पर मार्केट परिसर एवं उससे सटी सड़क के ऊँचीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया है।

शनिवार को पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने मौके पर पहुंचकर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर पालिका केवल समस्याओं पर चर्चा नहीं, बल्कि उनके समाधान पर काम कर रही है। वर्षों से नालों पर अतिक्रमण, जल निकासी व्यवस्था में बाधा और सिंगल यूज प्लास्टिक के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई है, लेकिन नगर पालिका स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है और जनसमस्याओं के प्रति पालिका पूरी तरह संवेदनशील है।

मार्केट के व्यापारियों ने नगर पालिका के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि बारिश के दौरान मार्केट में पानी भर जाने से दुकानदारों को भारी परेशानी और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। ऊँचीकरण कार्य शुरू होने से व्यापारियों में खुशी है और उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में जलभराव की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।

निरीक्षण के दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप वर्मा, रविन्द्र कटियार, मोहित अवस्थी, लवकुश अवस्थी, हिमांशु सिंह, सौरभ गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now