गोला गोकर्णनाथ – खीरी 17अगस्त ।
इग्नू अध्ययन केन्द्र-27131 में सत्र जुलाई 2026 के
प्रवेश की तिथि 31अगस्त, 2026 तक विस्तारित की गई
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जुलाई-2026 सत्र के प्रवेश के लिए ऑलाइन प्रक्रिया प्रारम्भ है। अगर आप भी इग्नू से अपनी इच्छानुसार पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते है तो इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केन्द्र-27131, सी0जी0एन0 (पी0जी0) काॅलेज, गोला गोकर्णनाथ-खीरी में बी0ए0/बी0काम0/एम0ए0 (हिन्दी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, इतिहास, ग्रामीण विकास, छःमाह के विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्स व एक वर्षीय डिप्लोमा जैसेः आपदा प्रबन्धन, ग्रामीण विकास, अनुवाद, खाद्य एवं पोषण आदि में ऑनलाइन प्रवेश ले सकते है।
एडमिशन प्रोसेस के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर आवेदन किया जा सकता है। इग्नू में साल में दो सेशन (जुलाई और जनवरी सेशन के लिए एडिमिशन प्रोसेस चलता है, अगर आप आॅनलाइन पढ़ना चाहते है या फिर डिस्टेंस लर्निग (कहीं दूर बैठे पढ़ाई) करना चाहते हैं, तो आपके पास अच्छा अवसर है, इग्नू में वे सभी छात्र प्रवेश ले सकते हैं जिनका इण्टरमीडिएट मे 40 प्रतिशत से कम अंक है, इण्टर प्राइवेट है या गैप इयर है, या सरकारी नौकरी रहते हुए प्रोन्नति हेतु अपनी योग्यता बढ़ाना के इच्छुक सभी विद्यार्थी प्रवेश ले सकते है। छात्रों को पाठ्य सामग्री (पुस्तकें) इग्नू द्वारा निःशुल्क प्रदान की जाती है।
अंतिम तिथि ऐसे विद्यार्थी जो इग्नू के ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निग कोर्सेस में प्रवेश लेना चाहते है, वे 31 अगस्त, 2026 तक ऑनलाइन फाॅर्म भर सकते है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के प्रवेश 50 प्रतिशत शुल्क के साथ ले सकते है।
पाठ्यक्रम से सम्बंधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की बेवसाइट www.ignou.ac.in पर देखी जा सकती है। इग्नू अध्ययन केन्द्र-27131, सी.जी.एन. (पी.जी.) काॅलेज, गोला गोकर्णनाथ-खीरी में प्रवेश सम्बन्धी जानकारी हेतु समन्वयक डाॅ अरूण कुमार सिंह के सम्पर्क सूत्र 9452153002 पर संपर्क कर सकते हैं।












