पुलिस विभाग से वापस कराए पत्रकार के ₹4,000 रुपये
लखीमपुर खीरी : ढकवा पुलिस चौकी :
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद संगठन के जिला अध्यक्ष विमलेश पाण्डेय की पहल पर पत्रकार के ₹4,000 रुपये वापस कराए गए। बताया गया कि पत्रकार के रुपये पुलिस विभाग के पास चले गए थे, जिसके बाद संगठन के जिला अध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की।
लगातार प्रयास के बाद पुलिस विभाग की ओर से पत्रकार के ₹4,000 रुपये वापस कर दिए गए। रुपये वापस मिलने पर पत्रकार ने संगठन के जिला अध्यक्ष विमलेश पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संगठन ने कहा कि पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संगठन उनके अधिकारों और सम्मान के लिए आवाज उठाता रहेगा












