गोला पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

इस खबर को सुनें

लखीमपुर खीरी : (रिपोर्ट : अजय कुमार मित्रा )

गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी। नशीले पदार्थों की बिक्री एवं अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोला पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को ग्राम भटपुरवा कॉलोनी में करीब 12:50 बजे पुलिस टीम ने दीप कुमार उर्फ टीपू पुत्र स्व. रमेश निवासी भटपुरवा कॉलोनी, थाना गोला, जनपद खीरी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से प्लास्टिक के थैले में 20 पाउचों में करीब 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

मामले में थाना गोला पर मु0अ0सं0 331/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 सुनील कुमार, का0 ओम सिंह एवं का0 गौतम कुमार।

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now