गौ सम्मान आवाहन अभियान में गौ सेवा का संदेश, बच्चों और नागरिकों से जुड़ने का आह्वान

इस खबर को सुनें

हरदोई :  (रिपोर्ट : डॉ. अजय कुमार मित्रा * )
#हरदोई: बेनीगंज नगर के सीबीजी इंटर कॉलेज ऑफ साइंस विद्यालय में शनिवार दोपहर गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीधाम वृंदावन से पधारे मलूक पीठाधीश्वर परम पूज्य राजेंद्र दास जी महाराज के कृपापात्र शिष्य श्री गोपानंद दास जी महाराज (नंदू महाराज जी) ने छात्र-छात्राओं और नगर के नागरिकों को गौ रक्षा एवं गौ सेवा के प्रति भक्ति गायन के माध्यम से जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिजेश तिवारी ने महाराज का माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना एवं आरती की। तत्पश्चात महाराज ने गौ माता के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों से गौ संरक्षण, सेवा और सम्मान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज और संस्कृति से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और नगर क्षेत्र के नागरिकों से इस पुनीत अभियान से जुड़कर अपने स्तर पर गौ सेवा और संरक्षण में योगदान देने की अपील की।
महाराज के प्रेरणादायी उद्बोधन से विद्यालय परिवार और उपस्थित नागरिकों में गौ सेवा के प्रति उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए गौ माता की रक्षा, सेवा और सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now