राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद संगठन के पदाधिकारियों से मदद की गुहार लगाई हुआ समस्या का निस्तारण
(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : धर्मवीर संवाददाता लखीमपुर)
*लखीमपुर खीरी*। ईसानगर क्षेत्र में पत्रकार निर्मल शुक्ला के सामने आई समस्या को लेकर संबंधित व्यक्ति ने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद संगठन के पदाधिकारियों से मदद की गुहार लगाई। संगठन के अध्यक्ष एवं जिला सचिव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के समक्ष समस्या को उठाया।
पदाधिकारियों के प्रयास एवं सहयोग से आखिरकार समस्या का निस्तारण करा दिया गया। समस्या का समाधान होने पर संबंधित व्यक्ति ने संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों एवं आमजन की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।












