आगरा : – (रिपोर्ट : संपादक : डॉ. अजय कुमार मित्रा )
.
#आगरा। आगरा में प्रेम संबंध का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक किन्नर को युवक से प्यार हो गया। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और बाद में रिश्ता प्रेम में बदल गया। शादी की उम्मीद में किन्नर ने अलग-अलग समय पर तीन सर्जरी कराईं, जिनमें करीब 3 लाख रुपये खर्च होने का दावा किया गया है।
शिकायत के मुताबिक, करीब डेढ़ साल तक दोनों के बीच संबंध रहे। इस दौरान युवती का आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने का भरोसा दिया। बाद में उसे पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि युवक ने यह जानकारी लंबे समय तक उससे छिपाए रखी।
पीड़िता का यह भी आरोप है कि युवक ने अलग-अलग समय पर उससे करीब 10 लाख रुपये लिए। अब युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता का कहना है कि शादी की उम्मीद में उसने न सिर्फ शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेली, बल्कि अपनी जमा पूंजी भी खर्च कर दी। मामले में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही मामले में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी।












