स्नातक मतदाताओं के पंजीकरण को लेकर जागरूकता पर जोर*

इस खबर को सुनें

ब्रैकिंग न्यूज़ लखनऊ :
(.एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : डॉ. अजय कुमार मित्रा*)
#लखनऊ। लखनऊ खंड स्नातक से विधान परिषद सदस्य इंजी. अवनीश कुमार सिंह की ओर से युवाओं से संवाद के साथ स्नातक मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देने का प्रयास किया जा रहा है। आगामी स्नातक निर्वाचन को देखते हुए लखनऊ खंड के अंतर्गत आने वाले सात जिलों लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, रायबरेली, प्रतापगढ़, सीतापुर और लखीमपुर खीरी के पात्र स्नातकों के मतदाता पंजीकरण को लेकर जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

इसके लिए उनकी वेबसाइट पर Voter Registration Helpline और मतदाता विवरण खोजने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके माध्यम से पात्र स्नातक मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया और मतदाता सूची में अपने नाम से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। #लखीमपुर खीरी में जुलाई 2026 में जिला कार्यसमिति की बैठक और प्रबुद्धजन संवाद सहित विभिन्न कार्यक्रमों में अवनीश कुमार सिंह ने भाग लिया। इन कार्यक्रमों में संगठनात्मक विषयों के साथ प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

वहीं सितंबर 2026 में #सीतापुर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रमों में शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता, डिजिटल सशक्तिकरण, नवाचार और खेल सहित विभिन्न विषयों पर युवाओं से संवाद किया गया। स्नातक निर्वाचन के लिए मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया सामान्य मतदाता पंजीकरण से अलग होती है। पात्र स्नातकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत Form-18 के माध्यम से आवेदन करना होता है। ऐसे में मतदाता पंजीकरण से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है।

लखनऊ खंड के सातों जिलों में पात्र स्नातकों तक निर्वाचन प्रक्रिया और पंजीकरण से जुड़ी जानकारी पहुंचाने के साथ मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now