सुहेली नदी की सफाई की मांग को लेकर किसानों द्वारा दुधवा नेपाल हाईवे पर हो रहा धरना-प्रदर्शन*

इस खबर को सुनें

लखीमपुर खीरी :-
तहसील पलिया क्षेत्र में सुहेली नदी की सफाई की मांग को लेकर किसानों द्वारा दुधवा नेपाल हाईवे पर किए जा रहे धरना-प्रदर्शन में आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन अपने पदाधिकारियों के साथ पहुंचे। उन्होंने धरना किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा संगठन की ओर से समर्थन पत्र सौंपकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन ने कहा कि सुहेली नदी की सफाई न होने के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की समस्याओं का समाधान कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक किसानों के हक और अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।
उन्होंने धरना किसानों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना धरना-प्रदर्शन जारी रखें। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक कंधे से कंधा मिलाकर किसानों के साथ खड़ी है और जब तक किसानों की जायज मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, संगठन उनका समर्थन करता रहेगा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now