फरधान पुलिस की कार्रवाई: शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 8 लोग गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

इस खबर को सुनें

लखीमपुर खीरी।   (रिपोर्ट : डॉ. अजय कुमार मित्रा )

जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फरधान पुलिस ने 8 व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लेकर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी आरोपितों का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेजा।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी तथा क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में की गई।

इन 8 व्यक्तियों पर हुई कार्रवाई

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक, कार्रवाई में लखनापुर निवासी अशोक मिश्रा, कौशल मिश्रा, रोहित कुमार वर्मा, विनीत वर्मा, रामलखन मिश्रा और सत्यम मिश्रा को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा अग्गरखुर्द निवासी कमाल खां और चपरतला निवासी सोनू राज के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आकाश भाटी, श्रीबाबू, महेश नारायण तिवारी सहित कांस्टेबल लालबहादुर, विकास कुमार, अंशुल कुमार, विमल कुमार, दीपक कुमार और राजू कुमार शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अभियान के तहत कार्रवाई जारी है

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now