वट सावित्री पूजा को लेकर पालिकाध्यक्ष हुए सक्रिय, माताओं-बहनों की सुविधा के लिए दिए निर्देश।

इस खबर को सुनें

लखीमपुर खीरी। (एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : डॉ. अजय कुमार मित्रा )

गोला गोकर्णनाथ, खीरी। 15 मई ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर होने वाले वट सावित्री व्रत एवं पूजन को लेकर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने नगर के विभिन्न पूजा स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि व्रत रखने वाली महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

पालिकाध्यक्ष ने सेठानी हाता मोहम्मदी रोड, बरम बाबा मुन्नूगंज, मां मंगला देवी मंदिर खुटार रोड, फूलबाबा आश्रम मंदिर, मृत्युंजय नाथ मंदिर कुम्हारन टोला, दुर्गा मंदिर शिवम चौराहा, हनुमान मंदिर लखीमपुर रोड, त्रिलोक गिरि मंदिर, हनुमान मंदिर नीलकंठ मैदान सहित नगर पालिका परिसर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और श्रद्धालुओं के लिए शर्बत वितरण की तैयारियों को बेहतर ढंग से कराने के निर्देश दिए।

पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि वट सावित्री पूजन महिलाओं की आस्था और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। माताएं और बहनें अपने पति की लंबी आयु एवं अखंड सौभाग्य की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं, इसलिए पूजा स्थलों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है।

#न्यूजगोलागोकरननाथखीरी

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now