सीएचसी गोला को मिला वाटर कूलर, मरीजों को मिलेगी शीतल पेयजल
(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : संपादक डॉ. अजय कुमार मित्रा )
लखीमपुर खीरी।
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोला में पूर्व विधान परिषद सदस्य स्वर्गीय शिव चन्द्र दीक्षित की स्मृति में शीतल पेयजल हेतु वाटर कूलर स्थापित कराया गया। वाटर कूलर का लोकार्पण स्व० शिव चन्द्र दीक्षित की पुत्रवधू राजेश्वरी दीक्षित एवं परिजनों ने विधिवत रूप से किया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि स्व० शिव चन्द्र दीक्षित वर्ष 1968 में विधान परिषद सदस्य बने थे और उन्होंने नगर को प्रदेश स्तर पर विशेष पहचान दिलाई थी। उनकी स्मृति में जनसेवा से जुड़ा यह कार्य समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि सीएचसी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज और तीमारदार उपचार के लिए आते हैं, जिन्हें अब शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है।
राजेश्वरी दीक्षित ने इस अवसर को परिवार के लिए भावुक एवं गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्व० शिव चन्द्र दीक्षित सदैव जनसेवा और समाजहित के कार्यों के प्रति समर्पित रहे। उनकी स्मृति में लगाया गया यह वाटर कूलर लोगों की सेवा करते हुए उनके आदर्शों को जीवंत बनाए रखेगा।
कार्यक्रम में सभासद अनिल गुप्ता, गीता देवी, हरिओम वर्मा, डॉ. गणेश, डॉ. अजय वर्मा, समाजसेवी श्रवण महेश्वरी, ईश्वर चन्द्र तिवारी, गिरीश चन्द्र दीक्षित, शरद चन्द्र दीक्षित, आशीष दीक्षित, गोपाल दीक्षित, दीपक दीक्षित, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक, वरिष्ठ लिपिक अमित श्रीवास्तव, लेखाकार मोहित अवस्थी, जेई आदर्श मिश्रा, ज्ञानू तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।












