लखीमपुर खीरी :
(एम डी रिपोर्ट : महेश चन्द लखीमपुर खीरी )
गोला गोकर्णनाथ खीरी केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 8 जून से 14 जून तक चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मंगलवार को मथुरा नगर वार्ड संख्या-2 में जन-जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू एवं अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्र ने किया। चौपाल में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा आमजन को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना सहित अनेक योजनाएं गरीब, किसान एवं जरूरतमंद वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।












