विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ, पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बच्चों को पिलाई खुराक

इस खबर को सुनें

ब्रेकिंग न्यूज़ लखीमपुर खीरी :

          (रिपोर्ट : धर्मवीर सवाददाता लखीमपुर )

लखीमपुर खीरी। जनपद के बच्चों को रतौंधी, अंधापन, कुपोषण एवं संक्रमण जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से बुधवार को अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्यारेपुर में ‘विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर डॉ. इरा श्रीवास्तव ने आराध्या (22 माह), लक्ष्मी (5 वर्ष) और एलिना (4 वर्ष) को विटामिन ए की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ बच्चे ही देश और समाज का उज्ज्वल भविष्य हैं। नगर पालिका विकास को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक नागरिक और बच्चे तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। यह खुराक बच्चों को रतौंधी, अंधापन, कुपोषण तथा विभिन्न संक्रमणों से बचाने में सहायक होगी और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या आंगनबाड़ी केंद्र पर ले जाकर विटामिन ए की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि बच्चों का स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित हो सके

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now