विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा, अयोध्या और अकबरपुर में होंगी बड़ी जनसभाएं

इस खबर को सुनें

(*मानव दर्पण न्यूज़*:*संपादक*:*डॉ. अजय कुमार मित्रा*)
.
#लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए के नेतृत्व वाली ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी 22 और 23 जून को क्रमशः और में बड़ी जनसभाओं का आयोजन करेगी।पार्टी की ओर से आयोजित इन जनसभाओं को प्रदेश अध्यक्ष संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि बसपा ने जून माह से ही चुनावी अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की रणनीति बनाई है, जिसके तहत इन कार्यक्रमों का खाका तैयार किया गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, दोनों जनसभाओं में वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी रहेगी। जिन विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, उन्हें संभावित प्रत्याशी के रूप में मंच साझा करने का अवसर भी दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य दलों के कुछ नेताओं को भी बसपा में शामिल कराने की तैयारी चल रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल की अयोध्या और अकबरपुर क्षेत्र में मजबूत संगठनात्मक पकड़ को देखते हुए पार्टी इन जिलों पर विशेष फोकस कर रही है। पिछले कुछ महीनों में बसपा ने यहां कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए हैं, जिनमें हजारों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई थी।

सूत्रों का कहना है कि इन गतिविधियों से संतुष्ट होकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दोनों जनसभाओं के आयोजन को अपनी सहमति प्रदान की है। पार्टी को उम्मीद है कि ये कार्यक्रम आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने और संगठन को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएंगे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now