गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन (किसान शक्ति वेलफेयर एसोसिएशन) ने किसान हितों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गोला गोकर्णनाथ के माध्यम से ज्ञापन भेजकर कच्ची चीनी के आयात पर रोक लगाने, गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने तथा किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को ब्याज सहित दिलाए जाने की मांग की।
प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि विदेशों से कच्ची चीनी का आयात किसानों के हित में नहीं है। संगठन का आरोप है कि इससे चीनी मिलों को लाभ होगा, जबकि गन्ना किसान बढ़ती लागत के बावजूद कम मूल्य पर गन्ना बेचने को मजबूर हैं।
ज्ञापन में कहा गया कि सरकार को किसान हित और राष्ट्रीय हित में कच्ची चीनी के आयात के निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। साथ ही गन्ना किसानों का पिछला भुगतान ब्याज सहित कराने की मांग उठाई गई।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो रक्षाबंधन पर्व के बाद सितंबर माह में अनिश्चितकालीन विराट सत्याग्रह शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में संतोष सिंह भदौरिया (जिला अध्यक्ष), सर्वेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी गण 












