आंदोलन स्थल पर यूनिट हेड जेएस जादौन और गन्ना महाप्रबंधक पीएस चतुर्वेदी धरना स्थल पर पहुंचे और किसान नेताओं से वार्ता कर होली के पहले4 मार्च तक ₹20 करोड़ रुपए भुगतान करने का किया वादा 
(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : उप संपादक महेश चन्द )
गोला गोकर्णनाथ खीरी
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के आंदोलन को आज 2 माह पूरे हो गए जिला गन्ना अधिकारी ने आंदोलन स्थल पर आकर वादा किया था फरवरी भर में पिछले सत्र का संपूर्ण भुगतान करा दिया जाएगा वादा ना पूरा होने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी दीक्षित ने वादा न पूरा होने पर 1 मार्च को कठोर कदम उठाने की चेतावनी दी थी चेतावनी को ध्यान में रखते हुए आज आंदोलन स्थल पर यूनिट हेड जेएस जादौन और गन्ना महाप्रबंधक पीएस चतुर्वेदी धरना स्थल पर पहुंचे और किसान नेताओं से वार्ता कर होली के पहले4 मार्च तक ₹20 करोड़ रुपए भुगतान करने का वादा किया और 1 मार्च के कार्यक्रम को वापस लेने की मांग की जिस पर जिला अध्यक्ष अंजनी दीक्षित ने कहा आपका हर वादा झूठा साबित हो रहा है विश्वास कैसे किया जाए हम आपको समय देते हैं 1 मार्च को कोई भी उग्र कदम नहीं उठाया जाएगा हमारा आंदोलन शांति पूर्वक इसी प्रकार जारी रहेगा अब हम जान चुके हैं होली के पावन पर्व पर धरना स्थल पर ही हम लोग मोटी रोटी और नमक समिति में बैठकर खाएंगे जब हमारे किसान परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं तब हम हर्षोल्लास के साथ होली कैसे मना सकते हैं हमारा शांतिपूर्वक प्रदर्शन इसी प्रकार जारी रहेगा आज क्रमिक अनशन पर पुत्तू लाल अवस्थी , तेज कुमार वर्मा , मोहनलाल, जमुना प्रसाद वर्मा , सरदार हरी सिंह इस मौके पर सुरेश चंद्र वर्मा चेयरमैन परसादी लाल गौतम बाल गोविंद वर्मा दुलीचंद वर्मा श्रवण कुमार यादव दाताराम रवि कुमार श्रीपाल कुलदीप कुमार मिश्रा नेतराम धर्मेंद्र कुमार वर्मा लल्ला सिंह यादव राम नरेश वर्मा धीरेंद्र वर्मा अमरजीत सिंह पंडित श्रवण कुमार मिश्रा सुरेश चंद, बलविंदर सिंह रघुवीर प्रसाद डॉ राजेश कुमार रामनिवास शुक्ला अवनीश मिश्रा कृष्ण कुमार यादव देवीदयाल अवस्थी सत्य शरण मिश्रा सुनील कुमार राजेश कुमार महेंद्र वर्मा राजेंद्र वर्मा सहित कई के साथी मौजूद रहे।










