निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में दिख रही चेयरमैन की कुर्सी,समीकरण को कर दिया उलट-पलट,

इस खबर को सुनें

निर्दलीय प्रत्याशियों ने सपा और भाजपा के सामने खड़ी कर दी चुनौती, नेताओं का नहीं चल रहा कोई जादू

(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : पी एल विशारद )

खुटार। निकाय चुनाव की सूचना जारी होने के बाद भाजपा से टिकट को लेकर दावेदारों ने जोर लगाया। भाजपा ने नेताओं के कहने पर भरोसा जताकर अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष डॉ राधेश्याम कठेरिया की पत्नी सरला देवी को टिकट दिया है। लेकिन भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के रहे मंडल उपाध्यक्ष चंदन कठेरिया की पत्नी ज्योति कठेरिया और कार्यकारिणी सदस्य दुर्गेश कुमार भारती की भाभी शकुंतला देवी को टिकट नहीं दिया और भाजपा विपक्ष में चुनाव मैदान में उतर गए। इस तरह समीकरण उलट-पलट हो गए हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों का जोर शोर होने से भाजपा को चुनौती दे रहे हैं। समीकरण पूरी तरह से बदलने से नेताओं का भी कोई जादू अब काम नहीं आ रहा है। माना जा रहा है कि निर्दलीय प्रत्याशियों का खुटार नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा हो सकता है। जिससे चेयरमैन की कुर्सी निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में जाति दिख रही है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी को झटका लग सकता है। खुटार नगर पंचायत में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित सीट हुई है। चुनाव मैदान में सपा, भाजपा समेत 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा से अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष डॉ राधेश्याम कठेरिया की पत्नी सरला देवी, मंडल उपाध्यक्ष चंदन कठेरिया ने अपनी पत्नी ज्योति कठेरिया और कार्यकारिणी सदस्य दुर्गेश कुमार भारती ने अपनी भाभी शकुंतला देवी के लिए टिकट की दावेदारी की थी। भाजपा ने अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष डॉक्टर राधेश्याम कठेरिया की पत्नी सरला देवी को टिकट दे दिया। जिससे भाजपा से टिकट मांग रहे चंदन कठेरिया और दुर्गेश कुमार को निराशा हाथ लगी। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी विपक्ष में चुनाव मैदान में उतर आये और भाजपा के खिलाफ आने पर जनसंपर्क तेज किया। मतदाताओं का रुख भाजपा प्रत्याशी की ओर से हटकर निर्दलीय प्रत्याशियों की ओर चला गया। समीकरण यह हो गए हैं कि निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में खुटार नगर पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी जाति दिख रही है। जिससे भाजपा के खाते में चेयरमैन की कुर्सी हासिल कर पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। जबकि नगर पंचायत खुटार में चेयरमैन की कुर्सी पर निर्दलीय प्रत्याशी का कब्जा बरकरार रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार भी निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में अध्यक्ष पद पर काबिज होना तय माना जा रहा है। हालांकि खुटार नगर पंचायत अध्यक्ष पद कुर्सी किस प्रत्याशी के खाते में जाएगी। इसका फैसला मतदाता करेंगे और नतीजा 13 मई को देखने को मिलेगा

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now