गन्ने के खेत में किसी काम से गई महिला वही गन्ने मे छिपे बाघ ने हमला कर किया घायल
(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : प्रशांत सिंह)
गोला गोकर्णनाथ खीरी।
शुक्रवार की सुबह हैदराबाद थाना क्षेत्र के बैदाखेडा में अपने गन्ने के खेत में किसी काम से महिला गई थी। वही गन्ने मे छिपे बाघ ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। श्रमिकों के शोर मचाने पर बाघ महिला को छोड़कर गन्ने के खेतों की ओर भाग निकला। घायल महिला को जिला चिकित्सालय ले जाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैदा खेड़ा निवासी रामकुमार की पत्नी श्यामा देवी (45) वर्षीय शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे गांव के बाहर अपने गन्ने के खेत में किसी से गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के खेत मे गन्ना छिलाई का काम चल रहा था। उसी को देखने खेत जा रही थीं। इस दौरान गन्ने के खेत में छिपे बैठे बाघ ने महिला पर हमला बोल दिया। बाघ के पंजे महिला की पीठ और हाथ कंधे पर लगे जिससे वह गंभीर घायल होकर शोर मचाने लगी। शोर सुनते ही खेत में मौजूद ग्रामीणों नेशोर मचा दिया तब बाघ महिला को छोड़कर खेतो की ओर भाग निकला। घटना की खबर पाते ही उसके पति रामकुमार समेत तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को गोला सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। हमले की सूचना वन क्षेत्राधिकारी को दे दी गई है। वही घटना के पश्चात वनक्षेत्रा अधिकारी नरेश पाल के आदेशानुसार डिप्टी रेंजर राम नरेश वर्मा,फारेस्टर जगदीश वर्मा,शिव कुमार कश्यप, माया प्रकाश वर्मा,व वाचर रोहित सिंह, बाघ मित्र सचिव वर्मा के साथ मौके पर जा धमके और सभी ग्रामीणो को सचेत कर खेतो पर जाने के लिये मना किया जा रहा है।और वही बरामद फारेस्टर कर्मचारीगणो के द्वारा टीम गठित कर गस्त की जा रही है।
