विकसित भारत संकल्प यात्रा छोटी काशी गोला के नगर पालिका परिषद में आयोजित की गई

इस खबर को सुनें

देश मे पहली बार मोदी जी ने अपने कार्यों से नेता पर भरोसा करने की गारंटी दी

(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : सवाददाता अमरदीप)

गोला गोकर्णनाथ खीरी।

विकसित भारत संकल्प यात्रा छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के नगर पालिका परिषद में आयोजित की गई जिसके मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ,विशिष्ट अतिथि अरविन्द सिंह संजय सांसद प्रतिनिधि खीरी तथा कार्यक्रम अध्यक्ष धर्मेन्द्र गिरि मोंटी ने द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष अरुण अवस्थी ने किया।सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय शुक्ला रिंकू ने कहा
देश मे पहली बार मोदी जी ने अपने कार्यों से नेता पर भरोसा करने की गारंटी दी क्योंकि मोदी जी की सरकार ने जरुरतमंदों के लिए आवास, पांच लाख तक का फ्री इलाज, स्वच्छ जल, गैस कनेक्शन, गरीबों को फ्री बिजली कनेक्शन सहित पात्रों को फ्री राशन देने के लिए काम किया है। इस अवसर पर सांसद प्रवक्ता अमरीश सिंह, नगर अध्यक्ष भाजपा शत्रोहन मिश्रा, पूर्व चेयरमैन एल डी बी बैंक सुर्जनलाल वर्मा,अशोक सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, सभासद आशीष अवस्थी, सुशील कुमार, हरिओम वर्मा,धर्मेन्द्र बाल्मीकि,धर्मेन्द्र तिवारी, रज्जन खान,आनंद सोनी , नानक चन्द्र वर्मा, इजराइन,अल्लू सैनी, शोभित कुमार, धर्मेन्द्र तिवारी ,साहिद,सुफियान खान,पालिका प्रशासन से संदीप कुमार वर्मा एस आई, अब्दुल रहीम अंसारी आर आई, अमित श्रीवास्तव प्रधान लिपिक, मोहित गिरि, राम सिंह, अवधेश कुमार,भाजपा से राजेश राठौर गीता विश्वकर्मा, रेखा मिश्रा ,विमलेश वर्मा ,सुधीर अवस्थी, राहुल बाल्मीकि धीरज बाजपेई,विनोद कुमार वर्मा, एड.राजीव वर्मा ,रजत गुप्ता, सहित सैकड़ों की संख्या में नगरवासी उपस्थिति रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now