निघासन एसडीएम अश्र्वनी कुमार ने आगामी 22जनवरी को अयोध्या में राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दृष्टिगत तहसील परिसर में निघासन नगर पंचायत के व्यापारीयों व सम्भ्रांत व्यक्तियों तथा नगर पंचायत के सभासदों के साथ की मीटिंग

इस खबर को सुनें

मीटिंग में एसडीएम अश्र्वनी कुमार ने ईओ नगर पंचायत निघासन दिनेश कुमार शुक्ला से कहा कि 22 जनवरी से पहले निघासन नगर पंचायत में रोड़ साइड में पड़ने वाले सभी मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जाए

(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : सवाददाता प्रदीप पाल )

लखीमपुर खीरी।

क़स्बा निघासन में नगर पंचायत तथा कस्बा के सम्भ्रांत व्यक्तियों तथा नगर पंचायत के सभासदों को बुलाकर एसडीएम अश्वनी कुमार ने की मीटिंग। मीटिंग में एसडीएम अश्र्वनी कुमार ने ईओ नगर पंचायत निघासन दिनेश कुमार शुक्ला से कहा कि 22 जनवरी से पहले निघासन नगर पंचायत में रोड़ साइड में पड़ने वाले सभी मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जाए तथा रोड़ पर स्वागत द्वार बनाया जाए। नगर पंचायत में साफ-सफाई भी कराईं जाय वहीं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से कहा कि सभी दुकानदार अपने अपने दुकानों पर भी स्वेच्छा से भव्य सजावट करें। इस मीटिंग में बीडीओ जयेश सिंह,तहसीलदार भीमचन्द व व्यापार मंडल के अध्यक्ष आनंद चतुर्वेदी सहित नगर पंचायत के सभासद गण मौजूद रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now