संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ का आगाज
(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : सवाददाता अमरदीप )
गोला गोकर्णनाथ खीरी
संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ, की कड़ी में सबसे पहले साहबगंज ग्रंट से सैकड़ो मोटरसाइकिलों के साथ में नौजवान कार्यकर्ता कैम्प भारत भूषण कॉलोनी गोला आया वहां अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल ने सभी का स्वागत किया। उसके उपरांत यात्रा गोला नगर होते हुए नकहा पिपरी कॉलोनी पहुंच करके वहां से सीधे भटपुरवा कॉलोनी भ्रमण करने के बाद में कुसमी कॉलोनी पर विशाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सुरेश माल्हा विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रदेश सचिव डॉक्टर पूर्वी वर्मा, वक्ताओं में युवा जिला अध्यक्ष नवाज खान, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष राम जीवन एडवोकेट , गोला यूथ विधानसभा अध्यक्ष दीपक राज, नगर अध्यक्ष अफजल शाह आदि ने संबोधित किया। यात्रा का स्वागत महेशपुर में अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष युसूफ खान ने किया। ,गोला में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष गौरव मिश्रा ने किया ,इस प्रकार से पूरा कार्यक्रम सफल रहा कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सहजेंद्र दीक्षित ने किया ,कार्यक्रम कई वर्तमान एवं पूर्व प्रधान गणों ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का आयोजन जोगेंद्र सिंह प्रधान, मंगल सिंह, प्रमोद सिंह प्रभारी आदि जनों ने किया कार्यक्रम में लगभग 300 कार्यकर्ता महिला और पुरुष के रूप में उपस्थित रहे।
