एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण/चिंतन शिविर का आयोजन
(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : डॉo रामनरेश भारतीय लखीमपुर )
लखीमपुर खीरी
बाबा साहब डॉo भीमराव अम्बेडकर भवन एवं बुद्धविहार मोo छाउछ लखीमपुर खीरी में दिनांक 16 मार्च 2025, दिन रविवार को एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण/चिंतन शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के केंद्रीय प्रशिक्षकों आदरणीय राजवीर सिंह बौद्ध जी (अध्यक्ष पश्चिमी उ प्र), आद. श्याम बहादुर बौद्ध जी (अध्यक्ष मध्यांचल उ प्र), आद. दयाराम बौद्ध जी (महासचिव मध्यांचल उ प्र), आद. रामसेवक बौद्ध जी (जिला महासचिव सुल्तानपुर), तहसील शाखा गोला के अध्यक्ष श्रद्धेय डॉ बाबूराम गौतम जी,महासचिव श्र.महेन्द्र कपूर जी, संस्कार सचिव श्र. आर के गौतम जी, श्रदेया मीरा आदिम जी, श्रदेया चित्रांशी जी,तहसील शाखा मितौली के अध्यक्ष श्रद्धेय अशोक कुमार जी, उपाध्यक्ष महिला एड.श्रद्धेया रजनी चौधरी जी, महासचिव एड. श्र.नीरज कुमार जी, तहसील शाखा मोहमदी के अध्यक्ष उदयवीर आजाद जी, श्र . शिशुपाल जी, श्र.मनोहर लाल जी, श्र.बलवंत राय गौतम, श्र. वेदराम गौतम,तहसील शाखा धौरहरा से अध्यक्ष श्रद्धेय बाबूराम हंस जी, महासचिव मेड़ई लाल भार्गव जी, श्रद्धेय शंभू दयाल,ग्राम इकाई शाखा खमरिया सिसौरा से श्र. सिद्धार्थ कुमार गौतम, श्र अजय कुमार गौतम, श्र कल्लू गौतम,ग्राम इकाई शाखा अटकोहना से संतोष कुमार आदि अनेकों प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
जिला शाखा लखीमपुर खीरी के प्रमुख पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष श्रद्धेय शिवराम गौतम जी, जिला उपाध्यक्ष संस्कार श्र. सुन्दर लाल जी, जिला उपाध्यक्ष प्रचार पर्यटन श्रद्धेय ओमप्रकाश गौतम जी, जिला उपाध्यक्ष संरक्षण श्रद्धेय राजेश कुमार गौतम जी, जिला उपाध्यक्ष महिला विभाग श्रदेया सुनीता गौतम जी, अलका भारती जी,जिला महासचिव एस के नीरज बौद्ध जी, जिला कोषाध्यक्ष श्रद्धेय राजीव आनन्द जी, जिला कार्यालय सचिव श्रद्धेय घनश्याम जी, संस्कार सचिव श्रद्धेय रामनरेश बौद्ध जी, श्रद्धेय श्रीराम बौद्ध, श्रद्धेय रंजीत कुमार गौतम, श्रद्धेय रूपेश कुमार जी,बौद्धाचार्य श्र.विजय कुमार जी, आद. प्रधानाचार्य परिक्रमा प्रसाद जी, सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य श्र. श्रीराम जी, श्र. शीतला प्रसाद जी, अध्यापक श्र. परशुराम बौद्ध जी, अध्यापक श्र. सिद्धार्थ गौतम जी, पूर्व कोषाध्यक्ष श्रद्धेय सोबरन लाल जी, श्रद्धेय घनश्याम जी (खाद्य विभाग), अध्यापक श्रद्धेय प्रफुल्ल कुमार जी श्रद्धेय तुला राम जी, श्रद्धेय राम प्रसाद भारती जी, श्रद्धेय बाराती लाल जी, श्रद्धेय सटल्लू राम जी, श्रद्धेय बांके लाल गौतम जी प्रबंधक, अध्यापक श्रद्धेय धर्मेन्द्र प्रकाश मित्रा जी, श्र.श्री राम जी, निर्वाचन कार्यालय आदि सामाजिक लोग प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत से डॉ भीमराव अम्बेडकर स्मारक पर केंद्रीय प्रशिक्षकों द्वारा, तथा सभी सम्मानित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, फिर पूज्य भिक्खु धम्म दर्शी जी (महा स्थविर) जी द्वारा त्रिशरण पंचशील दिलाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत से पहले केंद्रीय प्रशिक्षकों व तहसील, व ग्राम शाखाओं के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का स्वागत जिला की कार्यकारिणी द्वारा किया गया, कार्यक्रम का मंगलारंभ आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष मध्यांचल श्रद्धेय श्याम बहादुर बौद्ध जी द्वारा किया गया,कार्यक्रम का संचालन श्रद्धेय एस के नीरज बौद्ध जिला महासचिव द्वारा किया गया, कार्यक्रम में दानदाताओं के सहयोग का विवरण श्रद्धेय राजीव आनन्द जी जिला कोषाध्यक्ष द्वारा पढ़कर सुनाया गया, तत्पश्चात समापन आदरणीय जिला अध्यक्ष श्रद्धेय शिवराम गौतम जी के द्वारा सभी सम्मानित दानदाताओं, केंद्रीय प्रशिक्षकों, व कार्यकर्ताओं द्वारा सराहनीय कार्यक्रम को आयोजित कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापनोपरांत पूज्य भिक्खु आनंद संकिसा द्वारा सब्ब मंगल गाथा के साथ किया गया। एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर पूरी तरह सफल रहा, इसमें बहुत बड़ा सहयोग सम्मानित दानदाताओं का रहा है जिनका पूरा सहयोग विवरण जल्द ही ग्रुप में प्रकाशित किया जाएगा।
