विज्ञान प्रतियोगिता के विजेता छात्र छात्राओं को बीईओ नें किया सम्मानित

इस खबर को सुनें

#हरदोई: राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत विकास खंड बावन में आज विकास खंड स्तर पर विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र बावन पर किया गया। जिसमे विकास खंड के समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालय व संविलियन विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक विद्यालय से 3 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया और इस प्रकार कल 216 बच्चों ने आज की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण मे कुल 216 मे से 25 छात्र छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर प्रतियोगिता के दूसरे चरण में प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व स्टेशनरी किट देकर सम्मानित किया गया। 25 बच्चों में 5 -5 बच्चों की पांच टीम बनाकर प्रतियोगिता का अगला चरण शुरु किया गया, जिसमे विज्ञान के प्रश्न कई चरणों मे पूछकर प्रश्नोत्तर राउंड मे विजेता टीम का चयन करना आयोजन समिति के लिये बहुत मुश्किल हुआ। सभी छात्र छात्रों ने आयोजन समिति को सही उत्तर देकर चयन करना मुश्किल कर दिया। कई चरणों के प्रश्न उत्तर राउंड के बाद विजेता टीम का चयन हुआ, जिसमे उच्च प्राथमिक विद्यालय भरिगवां के छात्र अमिकेश और राम, उच्च प्राथमिक विद्यालय मुजाहिपुर की छात्रा नैनसी, उच्च प्राथमिक विद्यालय फूलबेहटा के छात्र सूर्य प्रताप, संविलियन विद्यालय निज़ामपुर के छात्र अनमोल विजेता हुए। विजेता टीम के छात्र छात्राएं जिला स्तर पर होने वाली क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

दूसरे स्थान पर टीम मे उच्च प्राथमिक विद्यालय कोर्रिया के छात्र यशपाल, उच्च प्राथमिक विद्यालय मानपुर के छात्र आयुध, उच्च प्राथमिक विद्यालय भरिगवा के छात्र लखन, संविलियन विद्यालय महोलिया शिवपार की छात्रा तान्या और शिखा मिश्रा ने सफलता प्राप्त की। द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम जिले में होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता निष्पक्ष और सफल पूर्वक करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाष कुंवर श्रीवास्तव ने आयोजन समिति को बहुत-बहुत बधाई दी और कहा कि विकास खंड के शिक्षकों की मेहनत और बच्चों की लगन से ही बच्चों में आज ज्ञान का स्तर इतना उच्च कोटि का है, बच्चों की प्रतिभा को देखकर खुश होते हुए सभी शिक्षकों की बहुत प्रशंसा की और कहा कि यह बच्चे भारत का भविष्य है, जिनके साथ सभी शिक्षकों को ऐसे इतनी लगन के साथ मेहनत करते रहनी चाहिए जिससे कि भारत का उज्जवल भविष्य तैयार हो जाये।

सभी विजेता और सह विजेता टीम के सभी 10 बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह, साइंस किट, मोबाइल पेंसिल बॉक्स व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में विज्ञान प्रतियोगिता की आयोजन समिति के सदस्य एआरपी सुधीर शुक्ला, एआरपी दिव्या सिंह, एआरपी राजेंद्र दीक्षित, भानु प्रताप सिंह अभिषेक गुप्ता, शुभांशु श्रेष्ठ सक्सेना, परीक्षित मिश्रा के साथ अभिषेक त्रिपाठी,दीप्ति त्रिवेदी, श्यामजी गुप्ता,मोहित मिश्रा, उदय शंकर मिश्रा, गंगाराम, सुयश आनंद मिश्रा, कमल कुमार, नवनीत कुमार अग्निहोत्री, सुमित कुमार सिंह,अनुराधा सिंह मनीष कुमार शुक्ला, अलका शर्मा शैलेंद्र त्रिवेदी, नीलम सिंह, नीरू सिंह, अमित यादव आदि शिक्षकों ने आज के आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथी विकासखंड के सभी विज्ञान शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now