महिला सिपाही की सड़क हादसे में मौत, ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

इस खबर को सुनें

.#उन्नाव में रविवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में बांगरमऊ कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी प्रियंका यादव की मृत्यु हो गई। वह ड्यूटी से लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। प्रियंका यादव रविवार को बांगरमऊ से उन्नाव जिला अस्पताल आई थीं। वह एक महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद माधौगंज निवासी एक युवक के साथ बाइक से वापस बांगरमऊ कोतवाली लौट रही थीं। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के जमल्दीपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस कर्मियों ने घायल सिपाही को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रियंका यादव मूल रूप से मऊ जनपद की निवासी थीं और 2018 बैच की महिला सिपाही थीं। महिला सिपाही की मृत्यु की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में दुख छा गया। बांगरमऊ कोतवाली के पुलिसकर्मियों और अन्य अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर शोक व्यक्त किया। सफीपुर पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग ने एक मेहनती और कर्तव्यनिष्ठ सिपाही को खो दिया है। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया और बताया कि हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now