लखीमपुर खीरी :
ब्लॉक बांकेगंज के अंतर्गत ग्रन्ट न.11 के भूपपुर गांव में तीन दिवसीय बुद्ध कथा का आयोजन किया गया। जो कि 26 से 28 अक्टूबर तक तथागत बुद्ध की पावन कथा का आयोजन किया। इस तीन दिवसीय आयोजन में श्रद्धालुओं को भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़ी अधिक महत्वपूर्ण जानकारी कथा वाचक राजकिशोर जी के द्वारा सुन्दर झांकीयों के द्वारा दी गई। कार्यक्रम में आए अतिथि ग्रन्ट नंबर 11 के शिवम कुमार गौतम (राजा भईया) क्षेत्र पंचायत सदस्य, (प्रत्याशी प्रधान पद)कल दिनाक 28/10/2025 को कार्यक्रम के समापन के दिन अपनी टीम के साथ पहुंचे और मंच के माध्यम से समाज में भाईचारा पैदा करने को और सोशल मीडिया पर किसी भी देवी देवताओं, किसी भी जाती धर्म के खिलाफ टिप्पणी न करने का अपने तमाम युवाओं से अपील की राजा भईया ने बताया संविधान सबको अधिकार देता है अपने धर्म को मानने का अपने देवी देवताओं को मानने का कोई अपशब्द न लिखे जिससे किसी भी धर्म को ठेस पहुंचे ये आपके भाई का कहना है। और इसी के साथ ही वोट की ताकत बताई की वोट को दुर्पयोग न करे वोट का उपयोग सही जगह करे। इसी के साथ अपने बहुजन समाज को महापुरषों के मिशन के बारे में जानकारी दी। अपने समाज को संगठित होकर एक साथ चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के संचालक, पंकज कुमार , अध्यक्ष आलोक कुमार गौतम, उपाध्यक्ष आदर्श कुमार गौतम और उनकी युवा समस्त समिति टीम ने अतिथि शिवम् कुमार गौतम (राजा भईया) का माला पहनाकर सम्मानित कर जोरदार स्वागत किया गया । आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में साथी गण मौजुद रहे।












