ब्रेकिंग न्यूज़ लखीमपुर खीरी
(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : धर्मवीर सवाददाता )
कुकरा खीरी। प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रधान हरजिंदर सिंह ने बताया किग्रा पंचायत हजरतपुर के मजरा सेनपुर निवासी अजीमुद्दीन पुत्र कमरूद्दीन जिसकी उम्र लगभग 23 वर्ष। रोजी रोटी की तलाश में ग्राम पंचायत के कुछ और साथियों के साथ।
तेलंगाना जिला हैदराबाद में काम करने गया था जहा कल समय लगभग 10.बजे नव निर्मित बन रही बिल्डिंग में काम करते समय अचानक ऊपर से खम्भा गिरने से मौके पर ही अजीमुद्दीन की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की शादी 5 माह पूर्व में ही हुई थी ।युवक की मौत की खबर सुन कर परिवार में कोहराम मच गया मृतक के परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल पूरे क्षेत्र में शोक की लहर।












