गोला क्षेत्र के जलालपुर–सिकंदराबाद में 100 कोल्हुओं की एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी की जांच 
(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : संपादक : डॉ. अजय मित्रा )
लखीमपुर खीरी– डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के आदेश पर गोला क्षेत्र के जलालपुर–सिकंदराबाद में 100 कोल्हुओं की संयुक्त जांच हुई, भारी अनियमितताएँ मिलने पर 5 कोल्हू तुरंत बंद कराए गए, अधिकांश कोल्हू डीज़ल इंजन से चलते मिले जहाँ वेट स्क्रबर, ऊँची चिमनी और प्रदूषण नियंत्रण की कोई व्यवस्था नहीं थी, साफ–सफाई और लाइसेंस संबंधी गड़बड़ियाँ भी पाई गईं,
एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने संचालकों को एक हफ्ते में वेट स्क्रबर और 10 मीटर चिमनी अनिवार्य रूप से लगाने का अल्टीमेटम दिया, समय पर सुधार न होने पर सख्त कार्रवाई तय












