राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गतिविधि गौसेवा की कार्यकर्ताओं ने मनाई गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती

इस खबर को सुनें

दिनांक 28 12.2025 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गतिविधि गौसेवा की कार्यकर्ताओं ने महान अमर बलिदानी गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर संकट मोचन मंदिर निकट नीलकंठ मैदान गोला, खीरी के प्रांगण में गुरु गोविंद सिंह की तस्वीर पर पुष्पार्चन करके उनको याद किया।इस अवसर पर विभाग गौसेवा संयोजक विनीत भदौरिया ने गुरु गोविंद सिंह के आदर्शों को याद करते हुए कहा की अगर इस देश में गुरु गोविंद सिंह ना हो तो गौ माता की यह सनातन संस्कृति आज हमारे बीच शायद ना होती तथा सभी को उनके बलिदान की गाथा को जन-जन तक पहुंचने का आवाहन किया ताकि यह देश उनके बलिदान को याद करके उनके मार्ग पर आगे बढ़ सके।इस अवसर पर जिला संयोजक सौरभ चौहान, प्रशिक्षण संयोजक सतीश चंद वर्मा,गौकथा संयोजक विमलेश मिश्रा,गौविज्ञान परीक्षा संयोजक शैलेंद्र सक्सेना, गोपालन एवं संवर्द्धन संयोजक सेवक राम वर्मा,पंचगव्य चिकित्सा संयोजक पंकज बाजपेई, सुमित पांडे,दिनेश मिश्रा,राकेश वर्मा, नगर गौसेवा संयोजक दिलीप सिंह,जिला मठ मंदिर संयोजक सुनील बाजपेई,ब्लॉक बांकेगंज गौसेवा संयोजक राजेश अग्निहोत्री सहित ढेर सारे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now