चर्चित सब इंस्पेक्टर भुवनेश्वरी सिंह 45 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट

इस खबर को सुनें

#गाज़ियाबाद मे एंटी करप्शन टीम ने 45 हजार की रिश्वत लेते महिला सब इंस्पेक्टर भुवनेश्वरी सिंह को अरेस्ट किया है। दहेज उत्पीड़न के मामले में नामजद आरोपी का नाम काटने के बदले यह रकम ली गई थी।

यही दरोगा 2022 मे भी कानपुर मे देह व्यापार के आरोपियों से 15 लाख की रिश्वत केस मे अरेस्ट हुई थी।इसके अलावा 45 हजार रुपये की रिश्वत लेने वाली दरोगा भुवनेश्वरी सिंह यूपी में पहली बार एनकाउंटर करने वाली महिला टीम का हिस्सा रहीं थीं।

वर्ष 2025 के नवरात्रि के पहले दिन महिला थाने की पुलिस ने लूट के आरोपियों का एनकाउंटर किया था। इस टीम में घायल आरोपियों को कंधे पर डालकर गाड़ी तक ले जाने वाली महिला दरोगा भुवनेश्वरी सिंह ही थीं।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now