लखीमपुर खीरी।
(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : संपादक :डॉ. अजय कुमार मित्रा )
गोला गोकर्णनाथ खीरी। ईद उल अज़हा को मद्देनज़र रखते हुए चौकी प्रभारी कुकरा अबलीश कुमार पवार ने इस्लामी धर्म गुरुओं को खेताब करते हुए इस हिदायत के साथ चेतावनी दी कि क़स्बा कुकरा में कुल आठ प्वाइंट (कुर्बानगाहो) पर ही कुर्बानी होगी।
पवार ने यह भी बताया कि कुकरा में प्रत्येक कुर्बानगाह की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जाएगी और क़स्बा के चप्पे चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
पवार ने यह भी बताया कि क़स्बा के उन शैतान मिजाज सफ़ेद पोशों पर पैनी नजर होगी जिससे क़स्बा कुकरा कि गंगा जमुनी तहजीब को तार-तार ना कर सके,शासन व सरकार की हर गाइड लाइन पर वह अमल करने को कटिबद्ध हैँ।
इंस्पेक्टर मैलानी ब्रजेश कुमार मौर्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि ईद उल अज़हा के मौके पर कोई नई परम्परा बर्दास्त नहीं कि जाएगी,और कुर्बान गाहों से कुर्बानी का मांस थैलों में पैक करके वाहनों से बाहर ले जाएं, खुले मैदान में कुर्बानी ना हों, और कुर्बानगाहों से बचे हुए अवशेषों को वाहनों में लोड कर बस्ती से बाहर ले जाकर निस्तारण करें जिससे अवाम को किसी प्रकार कि कोई अशुविधा ना हो प्रशासन गाइड लाइन से हटकर अगर किसी प्रकार कि शिकायत मिलती है तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
खुशनुमा मस्जिद के इमाम हाफ़िज़ अबरार हुसैन सय्यद, ताज़ मस्जिद के इमाम हाफ़िज़ वली मोहम्मद, तैबानगर मदरसे के प्रबंधक कारी सआदत रसू,रज़ा नगर मस्जिद के इमाम हाफ़िज़ मुजाहिद रज़ा, मदरसा अंसार उल उलूम के प्रिंसपल हाफ़िज अब्दुस्सलाम अंसारी, मदरसा दारुल उलूम के मुदर्रीस मुफ़्ती आदिल एखलाक कासमी, शाह मस्जिद के प्रबंधक मौलवी रौनक अली, ख्वाजा मदरसे के प्रबंधक शमीम खान, सलेमपुर मस्जिद के इमाम मौलाना वसीम खान प्रधान प्रतिनिधि फुरकानुद्दीन, फजलूर्रहमान, इरफ़ान पठान, जकीउद्दीन सहित तमाम लोग पीस कमेटी की बैठक में मौजूद रहे।












