SSC GD परीक्षा केंद्र पर दूसरे दिन भी हंगामा

इस खबर को सुनें

प्रयागराज :   (रिपोर्ट : संपादक : डॉ. अजय कुमार मित्रा )

#प्रयागराज में SSC GD परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिला। सुनीता सिंह सीता सिंह महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों ने अव्यवस्थाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर अभ्यर्थियों को शांत कराया।

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले भी नाराज अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की थी। इस दौरान परीक्षा कक्ष में रखे कंप्यूटर, फर्नीचर समेत कई सामान क्षतिग्रस्त कर दिए गए थे।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा व्यवस्था में भारी लापरवाही बरती गई, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले को देखते हुए प्रयागराज समेत कई जिलों में परीक्षा की कुछ शिफ्टें निरस्त कर दी गई हैं। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति को सामान्य बनाने में जुटी हैं।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now