लखीमपुर खीरी:-
(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट :धर्मवीर संवाददाता लखीमपुर खीरी )
लखीमपुर खीरी पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) महोदय के संरक्षण में आज अंतरराष्ट्रीय श्रम निषेध दिवस के अवसर के पर थाना फरधान व मितौली क्षेत्र के टीकर, लकेशर, मनकापुर कैमाखदार गांव में थाना उप निरीक्षक रामअवतार प्रभारी थाना ए0एच0टी0,हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ,कांस्टेबल कोशिंदर कुमार, महिला कांस्टेबल मुक्त त्रिवेदी, चाइल्ड लाइन खीरी से अंजुम परवीन, एम ट्रस्ट से प्रोजेक्ट मैनेजर जोगिंदर, सलमान अंसारी, विजय कुमार, जितेंद्र कुमार, रामचंद्र, मोहम्मद असहद, प्रियंका, की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम से सम्मानित व्यक्तियों बच्चों महिलाओं की गरिमा मय उपस्थिति में जन जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें बाल श्रम, बंधुँआ मजदूरी, बाल विवाह बाल भिक्षावृत्ति के संबंध में जागरूक किया गया एवं टोल फ्री नंबर 1090, 1098, 1930, 112 की जानकारी दी गई |












