लखीमपुर खीरी
(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : संपादक : डॉ. अजय कुमार मित्रा खीरी)
गोला गोकर्णनाथ, खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत गोला पुलिस को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी मिली। अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13 जून 2026 को दो फरार वारंटी अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। पहला आरोपी रामकेश पुत्र हेमराज, निवासी काशीराम आवास कालोनी, थाना गोला है। यह मुकदमा संख्या 529/17 धारा 420 भादवि में वांछित था। न्यायालय में इसकी पेशी 18 जून 2026 को नियत है। दूसरा आरोपी टिंकू पुत्र रामचन्दर, निवासी ग्राम जहानपुर, थाना गोला है। यह मुकदमा संख्या 1460/14 धारा 307/506 भादवि में वारंटी चल रहा था। इसकी पेशी 19 जून 2026 को है। पुलिस टीम में उ0नि0 संतपाल सिंह राठौर, हे0का0 विजयपाल वर्मा व हो0गा0 विजय त्रिपाठी शामिल रहे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।












