लखीमपुर खीरी। (रिपोर्ट : धर्मवीर सवाददाता लखीमपुर )
जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फरधान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 02 व्यक्तियों एवं 03 महिलाओं को हिरासत में लेकर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार सभी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान की कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रह्लाद पुत्र गार्गी प्रसाद (39 वर्ष) तथा इन्द्रपाल पुत्र गार्गी प्रसाद (43 वर्ष), निवासी ग्राम रैसा, थाना फरधान, जनपद खीरी शामिल हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार गिरि सहित थाना फरधान पुलिसकर्मी शामिल रहे।












