लखीमपुर खीरी ( रिपोर्ट : महेश चन्द)
तहसील गोला गोकर्णनाथ ग्राम पंचायत पुनर्भूग्रन्ट के द्वारिकागंज निवासी रामकुमार सुपुत्र चिंता जो की अपने बच्चों सहित कच्चे मकान में गुजारा कर रहे हैं घर छप्पर से बना हुआ है जिसमें रहकर मजदूरी करके अपने बच्चों का पेट पाल रहे हैं काफी बारिश के चलते उनके कच्चे घर में पानी भर गया जिससे वह बहुत परेशान हैं और अपना सामान निकाल कर दूसरे के घर में रह रहे हैं लगभग 50 साल से कच्चे घर में रह रहे हैं इनको अभी तक कोई आवाज तक नहीं मिला बेचारे बहुत परेशान हैं कई बार प्रधान द्वारा गुजारिश करने पर तथा ऑनलाइन करवाने पर भी इनको आवास का लाभ नहीं मिल पाया। इस समय उनके घर में पानी भर गया है जो कि दूसरे के घर में रहकर अपना गुजारा कर रहे हैं और यह न्याय की गुहार लगा रहे हैं कि हम गरीब की मदद की जाए












