लखीमपुर के बांकेगंज में अंबेडकर मूर्ति विवाद पर बवाल, पुलिस-भीड़ टकराव से हालात तनावपूर्ण

इस खबर को सुनें

लखीमपुर खीरी :- ( रिपोर्ट : संपादक : डॉ. अजय कुमार मित्रा )
.
#लखीमपुर के बांकेगंज क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद इलाके में हालात तनावपूर्ण हो गए। जमीन और मूर्ति स्थापना को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि पुलिस और भीड़ के बीच टकराव की स्थिति बन गई।

उग्र भीड़ ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की और पथराव किया, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भीड़ ने CO गोला को भी दौड़ा लिया और कई सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए दुर्गाशक्ति नागपाल और ख्याति गर्ग स्वयं मौके पर पहुंचीं। उनके साथ ADM और ASP भी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। तनाव के बीच लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now