ब्रैकिंग न्यूज़ : (रिपोर्ट : डॉ. अजय कुमार मित्रा )
.
#लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैडर के 2002 बैच के आईएएस अधिकारी समीर वर्मा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। समीर वर्मा लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं, जिसके बाद शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। समीर वर्मा इससे पहले स्टांप एवं पंजीयन विभाग में आईजी स्टांप के पद पर तैनात थे। उनका नाम विभाग में तबादलों के दौरान कथित गड़बड़ियों में भी सामने आया था, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आया।
बताया गया है कि 8 अक्टूबर 2025 को उन्हें नियोजन विभाग में सचिव पद पर नई तैनाती दी गई थी, लेकिन उन्होंने नई जिम्मेदारी का कार्यभार ग्रहण नहीं किया। लंबे समय तक ज्वाइन न करने और अनुपस्थित रहने के कारण अब उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। शासन ने मामले की जांच की जिम्मेदारी प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग को सौंपी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।











