वर्ल्ड केयर फाउंडेशन के सदस्यों ने किया मानवता का कार्य, मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध कराया

इस खबर को सुनें

ब्रेकिंग न्यूज़ हरदोई  (रिपोर्ट : संपादक : डॉ. अजय कुमार मित्रा  )
.
#हरदोई: आज वर्ल्ड केयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा एक जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। इस मानवतापूर्ण कार्य में उदित दीक्षित, पारुल द्विवेदी, शोभित मिश्रा, अतुल बजरंगी और रवि मिश्रा ने स्वेच्छा से रक्तदान किया और मरीज की जान बचाने में सहयोग दिया।

संस्था के सदस्यों ने कहा कि “रक्तदान महादान है” और हर स्वस्थ व्यक्ति को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। रक्तदान से न केवल किसी की जान बचती है, बल्कि समाज में मानवता और सेवा की भावना भी मजबूत होती है। इस अवसर पर मरीज के परिजनों ने वर्ल्ड केयर फाउंडेशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। यह पहल समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now