भोजन नली में फंसा 5 रुपये का सिक्का, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने मासूम की बचाई जान

इस खबर को सुनें

लखीमपुर खीरी। (रिपोर्ट : धर्मवीर सवाददाता लखीमपुर खीरी )

लखीमपुर खीरी। मेडिकल कॉलेज मोतीपुर के चिकित्सकों ने सूझबूझ और कुशल उपचार से तीन वर्षीय मासूम की जान बचाकर एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। खेल-खेल में बच्चे द्वारा निगला गया 5 रुपये का सिक्का उसकी भोजन नली में फंस गया था, जिससे परिजन घबरा गए और उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।

जांच के दौरान ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मनोज शर्मा ने एक्स-रे के माध्यम से सिक्के की सटीक स्थिति का पता लगाया। इसके बाद डॉ. श्वेता वर्मा, डॉ. मनोज शर्मा तथा स्टाफ नर्स रेखा सैनी की टीम ने दूरबीन (एंडोस्कोपिक) तकनीक का उपयोग करते हुए बिना किसी चीरे के सफलतापूर्वक सिक्का बाहर निकाल दिया।

मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि सुबह 11 बजे शुरू हुई प्रक्रिया दोपहर 1 बजे तक चली और लगभग दो घंटे की मेहनत के बाद ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। बच्चे की स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है।

मासूम के परिजनों ने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए उनकी तत्परता और दक्षता की सराहना की। इस सफल उपचार से मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा टीम की विशेषज्ञता एक बार फिर साबित हुई है

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now