वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार कल्याण संघ की जिला इकाई खीरी द्वारा तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन

इस खबर को सुनें

लखीमपुर खीरी।     ( रिपोर्ट : डॉ अजय कुमार मित्रा )

वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार कल्याण संघ की जिला इकाई खीरी द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों के लिए तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें शारीरिक फिटनेस, आत्मरक्षा कौशल, अनुशासन, रचनात्मकता एवं मानसिक एकाग्रता का विकास करना रहा।

समर कैंप के दौरान बच्चों को योग, खेलकूद, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, रचनात्मक गतिविधियों एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्रदान की गईं। प्रशिक्षकों ने बच्चों को टीम भावना, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के महत्व के बारे में भी बताया।

कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उन्हें अनुशासित और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं।

समर कैंप के समापन पर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now