लखीमपुर खीरी में पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, 16 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

इस खबर को सुनें

लखीमपुर खीरी। जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार से पुलिस भर्ती परीक्षा का शुभारंभ हो गया। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला। प्रत्येक पाली में करीब 6,500 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं। प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई, जिसके बाद ही उन्हें केंद्रों में प्रवेश दिया गया।

नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर और अंदर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, अधिकारियों द्वारा भी केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।

प्रशासन ने अभ्यर्थियों से परीक्षा नियमों का पालन करने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now