#लखनऊ। रिपोर्ट :
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 8, 9 और 10 जून को परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।
यह सुविधा परीक्षा केंद्र तक आने और वापस जाने के दौरान लागू रहेगी। अभ्यर्थियों को छूट का लाभ प्राप्त करने के लिए अपना प्रवेश पत्र और पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। परिवहन विभाग ने परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों के संचालन की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।












