पर्वतारोही अभिनीत मौर्य को मिला “योग गौरव सम्मान 2026

इस खबर को सुनें

#लखनऊ।      (एम डी न्यूज़ रिपोर्टमहेश चन्द)

राजधानी लखनऊ के विश्वसरैया हॉल हज़रतगंज में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में हरदोई निवासी अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य को “योग गौरव सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें योग के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने और अपने पर्वतारोहण अभियानों के दौरान योग एवं ध्यान के महत्व को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर योग, स्वास्थ्य और साहसिक खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों में योग गुरु डॉ. रविंद्र मोहन आचार्य तथा पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी अभिषेक देव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने योग के प्रचार-प्रसार और समाज में इसके बढ़ते महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पर्वतारोहण जैसे कठिन अभियानों में योग और मानसिक एकाग्रता अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अभिनीत मौर्य ने अपने अभियानों के अनुभव साझा करते हुए बताया कि योग उनके जीवन और पर्वतारोहण यात्रा का अभिन्न हिस्सा रहा है, जिसने कठिन परिस्थितियों में उन्हें मानसिक मजबूती और संतुलन प्रदान किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवन शैली है जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करती है। आज के समय में बढ़ते तनाव और स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग का महत्व और भी बढ़ गया है। ऐसे आयोजनों से समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ती है और युवा इससे प्रेरित होते हैं। अभिनीत योग के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए सदैव कार्य करते रहते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now