लखीमपुर खीरी :- ( एम डी रिपोर्ट : डॉ. अजय कुमार मित्रा )
गोला गोकर्णनाथ/खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हैदराबाद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सुनील मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अमित कुमार पुत्र हरिवंश कुमार (28 वर्ष) निवासी ग्राम सेमरई थाना हैदराबाद, अमन कुमार पुत्र मूलचंद (24 वर्ष) निवासी ग्राम सेमरई थाना हैदराबाद, सुमित कुमार सिंह पुत्र देशराज सिंह (30 वर्ष) निवासी ग्राम सिसावाखुर्द थाना हैदराबाद तथा उदयवीर सिंह पुत्र देशराज सिंह (45 वर्ष) निवासी ग्राम सिसावाखुर्द थाना हैदराबाद जनपद खीरी शामिल हैं।
गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय गोला के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जयनारायण यादव, आरक्षी कुलदीप, आरक्षी अजय कुमार, आरक्षी शिवकुमार तथा आरक्षी योगेश कुमार शामिल रहे।
थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।












